अमृतसर: सुल्तानविंड नहर के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां हजारों की संख्या में मछलियां सड़क पर गिरकर तड़पते हुए दम तोड़ दीं . इस मंजर को जिन जिन लोगों ने देखा सभी मदद के लिए भाग आए, लेकिन तब तक मछलियों ने दम तोड़ दिया था.
जानकारी है कि एक महिंद्रा गाड़ी में तिरपाल बिछाकर पानी भरा गया था और उसमें छोटी मछलियां रखी गई थीं, अचानक ब्रेक लगने से सारा पानी बाहर आ गया और मछलियां सड़क पर बिखर गईं.

सड़क पर गिरने के बाद मछलियां बेबस होकर तड़पती रहीं. मौके पर मौजूद लोगों ने बाल्टियों की मदद से मछलियों को वापस गाड़ी में डालने की कोशिश की, लेकिन जब तक उन्हें इकट्ठा किया गया, तब तक काफी मछलियां मर चुकी थीं. यह मंजर बेहद दुखद था, एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मछलियों का सड़क में तड़पना बेहद दर्दनाक था.
- काम में लापरवाही पर एक्शन : ड्यूटी से गायब और फाइलों में देरी पर निगम कमिश्नर की सख्ती, तीन कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस
- तुम्हारा हाल भी…शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए धमकी देने वाले ने ऐसा क्या कहा?
- असंध-कोहंड सड़क की बदहाली पर मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, पीडब्ल्यूडी के दो इंजीनियर निलंबित
- मुख्यमंत्री साय के पहले ही युकां जिला अध्यक्ष ने कर दिया चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण, निगम प्रशासन पर लगाया यह आरोप…
- पाकिस्तान बना पोपट! US उपराष्ट्रपति ने खारिज किया शहबाज शरीफ के सीजफायर की शर्तों को

