अमृतसर: सुल्तानविंड नहर के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां हजारों की संख्या में मछलियां सड़क पर गिरकर तड़पते हुए दम तोड़ दीं . इस मंजर को जिन जिन लोगों ने देखा सभी मदद के लिए भाग आए, लेकिन तब तक मछलियों ने दम तोड़ दिया था.
जानकारी है कि एक महिंद्रा गाड़ी में तिरपाल बिछाकर पानी भरा गया था और उसमें छोटी मछलियां रखी गई थीं, अचानक ब्रेक लगने से सारा पानी बाहर आ गया और मछलियां सड़क पर बिखर गईं.

सड़क पर गिरने के बाद मछलियां बेबस होकर तड़पती रहीं. मौके पर मौजूद लोगों ने बाल्टियों की मदद से मछलियों को वापस गाड़ी में डालने की कोशिश की, लेकिन जब तक उन्हें इकट्ठा किया गया, तब तक काफी मछलियां मर चुकी थीं. यह मंजर बेहद दुखद था, एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मछलियों का सड़क में तड़पना बेहद दर्दनाक था.
- Samsung Galaxy A08 भारत में लॉन्च: 6,000mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आया नया फोन, जानिए कीमत और फीचर्स
- ‘दिल्ली मत जाना, बहुत पछताओगे’, कांग्रेस की महारैली से पहले BJP विधायक रामकुमार गौतम का बड़ा बयान
- बीकानेर में प्रदूषण पर NGT की सख्ती, 21 इकाइयों को नोटिस; 121 लोगों में मिले सांस की बीमारी के लक्षण
- मंडला में सनसनीखेज वारदात: बंजर पुल के पास मिला शव, थानों में खंगाली जा रही गुमशुदगी की रिपोर्ट
- ‘साहब’ की लापरवाही पर HC का हंटर: हाईकोर्ट के सामने बिना पैंट के पेश हुए अधिकारी! अब भुगतेंगे क्रिमिनल कंटेप्ट की कार्रवाई

