अमृतसर : पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने दशहरे की रात एक बड़े ऑपरेशन में चार ग्रेनेड के साथ तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें गुरदासपुर जिले के बटाला का रहने वाला धर्मिंदर भी शामिल हैं जो पूर्व में सेना में कमांडो रह चुका है। धर्मिंदर किसी मामले में चार साल तक जेल में रह चुका है और हाल ही में जमानत या पैरोल पर रिहा हुआ था।
पुलिस को आशंका है कि ये हथियार आगे सप्लाई किए जाने थे और दीपावली के मौके पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी।

इस साजिश में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन बब्बर खालसा के हरविंदर सिंह रिंदा का नाम सामने आ रहा है। पुलिस तीनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और इस मामले में अन्य हथियार, जैसे आईईडी, बरामद होने की संभावना जताई जा रही है। यह ऑपरेशन अमृतसर के सीमावर्ती इलाके में चलाया गया। पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारी आज इस संबंध में प्रेस कांन्फ्रेंस कर सकते है।
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
