अमृतसर. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अमृतसर जिले के घोनेवाल गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की और फसलों व संपत्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया। उनके साथ अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला भी मौजूद थे। चौहान ने कहा कि बाढ़ से फसलों को हुआ भारी नुकसान चिंता का विषय है और केंद्र सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का आकलन करने के बाद जल्द ही प्रेस वार्ता के माध्यम से विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
गांव वालों ने बताया कि बाढ़ के कारण उनके घर, खेत और पशुधन को भारी नुकसान हुआ है। फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं, जिससे उनका गुजारा करना मुश्किल हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर कहा कि बाढ़ ने लोगों को गंभीर संकट में डाल दिया है, लेकिन अभी तक कोई वित्तीय सहायता नहीं मिली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब मंत्री दौरा करते हैं, तो लोग उम्मीद करते हैं कि वे खाली हाथ नहीं लौटेंगे। लोगों को वास्तविक मदद की जरूरत है।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह इलाका बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पानी कम होने के बाद अब नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि फसलें न केवल तबाह हुई हैं, बल्कि अगली बुवाई भी मुश्किल हो गई है। पशुओं की मौत, चारे की कमी और बीमारियों के फैलने का खतरा सबसे बड़ी चिंता है.
- Giridih News: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत और 12 लोग घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग
- वोट चोरी पर आर-पार के मूड में कांग्रेस, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा युद्ध, राहुल के आह्वान पर सड़क पर उतरी जनता
- हाई-प्रोफाइल ड्रामा खत्म! रोज़ लोकेशन बदलती रही श्रद्धा… वीडियो बनाकर दे रही थी चकमा, जानिए कैसे पकड़ी गई?
- जादू-टोना के शक में हत्या: पड़ोसी पर टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
- Hyundai Bayon Photo Leak: लॉन्च से ठीक पहले सामने आईं नई कॉम्पैक्ट SUV की तस्वीरें, बुकिंग जारी

