अमृतसर. अमृतसर से बड़ी खबर सामने आईं है. यहां एक बैंक के अंदर गोली चली है. घटना मॉल रोड स्थित यस बैंक की है, जहां पर रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान बैंक मैनेजर गौरव दीवान को गोली लग गई. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बैंक में आए कुछ लोगों के साथ पहले बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया, बात देखतें ही देखते ऐसी आगे बढ़ी कि एक दूसरे की जान लेने को दोनों पक्ष तैयार हो गए और इसी दौरान गोली चला दी गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर कुछ लोग मॉल रोड स्थित यस बैंक पहुंचे थे. बैंक में किसी वित्तीय लेन-देन को लेकर उनका विवाद हो गया. मामला बढ़ने पर बैंक मैनेजर गौरव दीवान भी दोनों पक्षों के बीच हुई बहस में शामिल हो गए. बताया जा रहा है कि बहस के बाद झगड़ा बढ़ गया और बाहर से आए लोगों ने गोली चला दी. गोली बैंक मैनेजर के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े.
मौके से फरार हुए आरोपी
घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई, गोली चलाने वाले लोग मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें बैंक पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस बैंक कर्मचारियों के बयान दर्ज कर रही है, ताकि विवाद की वजह और घटना के दौरान हुई गतिविधियों का पता लगाया जा सके. इसके साथ ही पुलिस इस मामले में बैंक में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने और घटना से जुड़े घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है. वहीं बैंक के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
- राजकुमार कॉलेज ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: देशभर में हासिल किया चौथा स्थान, प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह एजुकेशन लीडर अवार्ड से सम्मानित
- पूर्व पीसीसी चीफ के शोरूम में भीषण आग: लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस
- जबलपुर हाईकोर्ट से CJP कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत: ट्रेन से उतारने के मामले में याचिका डिस्पोज, सभी सुरक्षित घर लौटे
- महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
- Jharkhand Top News: भीषण सड़क हादसों से सियासी घमासान तक, अपराध और डॉक्टरों के आंदोलन ने बढ़ाई हलचल, एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी खबरें

