जम्मू पुलिस की एक टीम को पंजाब पुलिस की सहायता से अमृतसर (पंजाब) में छुपे दो शातिर आरोपी को पकड़ने में क्यों रही। उनके ऊपर कई केस दर्ज हैं। बदमाशों ने गिरफ्तार होने के बाद भागने का प्रयास भी किया, जिसके बाद पुलिस और उनमें झड़प भी हुई और एक की मौत हो गई, वही पुलिसकर्मी को भी चोट आई है।
जानकारी के अनुसार मुश्ताक अली उर्फ़ राज अली उर्फ़ बच्चू डॉन पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी किकरी मोड़, बड़ी ब्राह्मणा तथा एक अन्य आरोपी जो कई आपराधिक मामलों में जम्मू-कश्मीर एस रेंज में वांछित था को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जम्मू ले जाया जा रहा था इस दौरान ही उन्होंने रास्ते में आरोपियों ने प्राकृतिक आवश्यकता का हवाला देते हुए वाहन को रोकने की ज़िद की। जब उन्हें वाहन से नीचे उतारा गया, तो उन्होंने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और उनके हथियार छीनने की कोशिश करते हुए फरार होने की कोशिश की।
हालांकि पुलिस पार्टी ने स्थिति को संभाल लिया, लेकिन आरोपी मुश्ताक अली उर्फ़ बच्चू डॉन भागते समय सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में 4 पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आईं। घायल मुश्ताक अली को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
- नेपाल में आई भीषण बाढ़-भूस्खलन में रायपुर की मोनिका यादव लापता, छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
- पॉक्सो पर ट्रेनिंग में बोलीं तृप्ति श्योराण, बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों को कानून की पूरी जानकारी जरूरी
- साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं! UP साइबर क्राइम और AKTU का नया चक्रव्यूह, जानें क्या है पूरा प्लान
- कैंसर मरीजों ने अपने हाथों से बनाई राखियां, ‘अपना घर’ में दिखी उम्मीद और अपनापन
- पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार: जेल ले जाते समय बाइक से कूदकर भागा, दो पुलिसकर्मी घायल


