मानसा। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने हाल ही में ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों को उनकी तस्वीर लगाकर जालंधर में पुतला फूंकने के आरोप को लेकर 10 लाख रुपए का लीगल टिस भेजा है। हालांकि कमेटी ने इस पर माफी मांग ली है और जानकारी मिली है कि कमेटी के पदाधिकारी मूसेवाला परिवार से घर जाकर भी क्षमा मांगने आ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जालंधर डी.सी. दफ्तर के बाहर कमेटी से जुड़े लोगों ने एक पुतला लाया था, जिस पर चरण कौर की तस्वीर लगी हुई थी और बाद में उसको जलाए जाने की खबरें सामने आई थीं।
हालांकि कमेटी पदाधिकारियों ने बाद में स्पष्ट किया कि जब उन्हें पता चला कि उस पर चरण कौर की तस्वीर लगी है तो उन्होंने तुरंत फोटो हटाकर पुतला जलाने से भी इन्कार कर दिया था। मामले को लेकर मूसेवाला परिवार ने रोष जताया है कि यह समझ से परे है कि चरण कौर की तस्वीर क्यों लगाई गई ? उनका किसी भी समुदाय, संस्था या समूह से कोई विवाद नहीं रहा। सिद्ध मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह ने बताया कि उन्हें अचानक यह जानकारी मिली तो वह हैरान रह गए कि क्या यह गलती से हुआ या फिर इसके पीछे कोई शरारत है?

सूत्रों के अनुसार, चरण कौर ने कमेटी को नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने, अखबारों में माफीनामा प्रकाशित करवाने की मांग की है, साथ ही मानहानि के तौर पर 10 लाख रुपए का नोटिस भेजा है। पता चला है कि माफी मांगने के बाद भी कमेटी के पदाधिकारी आज या कल मूसेवाला कोठी पहुंच रहे हैं।
- परविंदर झोटा का आज होगा अंतिम संस्कार, पिता ने नहीं तोड़ी भूख हड़ताल; SSP के तबादले पर अड़े
- संतों के द्वार ‘योगी सरकार’: अयोध्या के मठों-अखाड़ों में पहुंचकर सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, भेंट किए उपहार
- बरनाला में नशा तस्करों का आतंक! नशा विरोधी कमेटी के सदस्य के घर पर फायरिंग, गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात
- शिक्षक ने डंडे से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, इलाके में फैली सनसनी
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में देर रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
