कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर में अमृत योजना के तहत सड़क पर खोदा गया गड्ढा एक बुजुर्ग की जान ले गया। नया दीवान खरीदकर घर लौट रहे वृद्ध की ई-रिक्शा गड्ढे में पलट गई और दीवान के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। हादसे का CCTV भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, जनकगंज थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी निवासी आनंद किशोर भटनागर (55) अपने बेटे के साथ दौलतगंज से दीवान खरीदकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। कॉलोनी के पास अमृत योजना के लिए खोदी गई सड़क के गड्ढे में टमटम का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे में लोहे का दीवान और लकड़ी की पट्टियां आनंद किशोर भटनागर के ऊपर गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबरः AIIMS की नर्सिंग ऑफिसर ने लगाई फांसी, दो महीने पहले पति ने भी किया था सुसाइड

घटना के बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसने सड़क पर खुदे गड्ढों और नगर निगम की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल जनकगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के बेटे शुभ की शिकायत पर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m