जालंधर में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें स्कूली बच्चों से भरी बस पर एक बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। गगनीमत रही कि उक्त बिजली के खंभे में करंट बस तक नहीं पहुंचा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यह घटना गांव बल्लां से निकल कर सामने आई है। दोपहर करीब 3:30 बजे बच्चों को घर ले जाने के लिए गांव बल्लां पहुंची। तभी बिजली का खंभा स्कूल बस के ऊपर गिर गया। खंभा बीच से टूटकर बस पर गिर गया। हालांकि बाद में बिजली कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर बिजली काट दी। खंभे से टूटे तारों को हटाया गया और यातायात को सामान्य किया गया।
गटर से बचने के लिए साइड किया था बस
बताया जा रहा है कि सड़क के एक तरफ गटर का ढक्कन था जो वाहनों के गुजरने से टूटकर गिर गया। वहीं बस को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए ड्राइवर ने बस को साइड में करने का प्रयास किया, लेकिन बस एक खंभे से टकरा गई।

वहीं इस घटना के बाद भी खंभे की बिजली चालू थी और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन चार घंटे बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
