जालंधर। पंजाब में एक बार फिर से पुलिस द्वारा एनकाउंटर की खबर सामने आई है। जालंधर देहाती क्षेत्र में 2 युवकों पर फायरिंग कर भाग रहे आरोपियों को जालंधर देहाती तथा कपूरथला पुलिस ने गांव सिधवां दोनां के नजदीक घेर लिया। इस दौरान ही आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। खुद के बचाव के लिए पुलिस ने आरोपियों के पैर में फायरिंग की जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। उसके पास से इस दौरान हथियार भी बरामद किए गए हैं।
इन्होंने दिया घटना को अंजाम जानकारी के अनुसार कारों में लखविन्दर सिंह लक्खा पुत्र मक्खन सिंह, थाना करतारपुर, रक्षित पुत्र सपरु, बोबी निवासी रामगढ़, थाना भुलत्थ, राहुल, थाना करतारपुर, जस्स, करतापुर, लव निवासी भुलत्थ आदि मौजूद हैं। इन व्यक्तियों ने ही किशनगढ़ के पास 2 व्यक्तियों पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।

फायरिंग के बाद आरोपी करतारपुर की ओर भाग रहे थे, जहां पुलिस टीम ने उन्हें घेर कर रोकने की कोशिश की जिसके बाद आरोपी ने फायरिंग चालू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई इस दौरान कई अपराधी भाग निकले कोहरे के कारण उन्हें भागने में आसानी हुई। आरोपियों के पास से विदेशी पिस्तौल और अन्य हथियार मिले हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।
- गौ तस्करी के आरोप में तालिबानी सजा! 2 युवकों को अर्धनग्न कर ‘नागिन’ धुन पर कराया डांस, बेल्ट-डंडों से पीटने का वीडियो वायरल
- रायपुर-अमलेश्वर मार्ग बंद! खारुन पुल में 2 फीट पानी, जान जोखिम डालकर सेल्फी ले रहे लोग…
- SIR विवाद के बीच ओम प्रकाश राजभर बोले- चुनाव आयोग ने अच्छा किया, विपक्ष को पच नहीं रही कार्रवाई
- Jharkhand JTET: हाईकोर्ट ने जैक को दी बड़ी राहत, अब 1 नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, 6 नवंबर को अगली सुनवाई
- रील के लिए भारी ‘रिस्क’! चलती कार पर युवक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस के रडार में स्टंटबाज


