पंजाब में बाढ़ से मची तबाही के बीच भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की ओर से एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। मीडिया को संबोधित करते हुए BBMB के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इस बार ब्यास दरिया में जितना पानी आया है, इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि जब साल 1988 में इतना पानी आया था, तो पानी छोड़ने से पहले चेतावनी जारी की गई थी।साल 2023 में आए पानी से 20 फीसदी ज्यादा पानी इस बार आया है।
उन्होंने चौंका देने वाली बात कही और कहा कि अगर भाखड़ा और पौंग बांध न होते, तो जून महीने में ही तबाही आ जाती। उन्होंने कहा कि बांध से ज्यादा पानी छोड़ना उनकी मजबूरी है क्योंकि बांध के पीछे काफी पानी जमा हो जाता है और अगर वह पानी नहीं छोड़ते, तो बांध खतरे में पड़ जाएगा।

उन्हें डैम की सुरक्षा का भी ध्यान रखना है। मनोज त्रिपाठी ने कहा कि पंजाब में बहुत ज्यादा पानी आ जाने के कारण उनकी बैठकें लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि वह पौंग बांध से बहुत नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ रहे हैं और साझेदार राज्यों की सहमति से ही पानी छोड़ा जा रहा है क्योंकि वह पानी रोककर नहीं रख सकते।
- आरपी यादव को उम्रकैद, सपा में उठे सवाल—कहां हैं जिलाध्यक्ष? कार्यकर्ताओं की नाराजगी ने बढ़ाई बेचैनी
- CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 पर कानूनी एक्शन: आपराधिक साजिश के मामले में FIR दर्ज, बैंक स्टेटमेंट से खुला सांठगांठ का बड़ा खेल
- IGKV पेपर लीक मामला: कृषि मंत्री नेताम ने दिखाई सख्ती, तत्काल FIR और जांच के दिए निर्देश, कहा- विद्यार्थियों के भविष्य से कोई समझौता स्वीकार नहीं
- डेढ़ लाख शिक्षकों को अल्टीमेटम: 31 अगस्त 2028 तक पास करनी होगी TET परीक्षा, वरना जाएगी नौकरी
- किशनगंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता, बच्चों को सुलाकर रात में घर से निकली, जांच में जुटी पुलिस

