लुधियाना : लुधियाना में बेहद दुखद घटना घटी है, जिसमें एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। उसे अस्पताल में तुरंत भर्ती किया गया है, लेकिन बच्चे की स्थिति ठीक नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय सलेम टाबरी के चांदनी चौक के पास एक घर की छत पर खेल रहा 7 वर्ष का मासूम बच्चा 132 के.वी बिजली की हाइटेंशन लाइनों की चपेट में आने के कारण बुरी तरह से झुलस गया है।
बच्चा जैसे ही तार के संपर्क में आया भयानक जोर से आवाज हुई। यह आवाज करीब एक km दूर तक सुनाई दी, इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल गए पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर यह धमाका किस कारण से हुआ है। लोगों को धीरे से पता चला कि हाई टेंशन तार के चपेट में बच्चा आ गया है।
इस दौरान उस इलाके की पूरी लाइट प्रभावित हुई है वही यह भी जानकारी आई है कि कई घरों के फ्रिज एसी और कूलर उड़ चुके हैं। इलाज के लिए बच्चे को राम चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
- अंकिता भंडारी के इंसाफ को लेकर पूरे दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों की खबर न देने पर एलआईयू इंस्पेक्टर निलंबित
- Tiger Shroff Firing Case: अंधेरी स्टेशन पर मिली हमले में इस्तेमाल बाइक, CCTV में कैद हुए दो शूटर्स
- अटल आवास में लगी भीषण आग : दहशत में महिलाओं-बच्चों ने लगाई छलांग, लोगों ने रस्सी के सहारे किया रेस्क्यू
- शारदीय नवरात्रि: बंगाली समाज के 53वें दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम: धुनुची नृत्य और सिंदूर खेला बने मुख्य आकर्षण
- उत्तराखंड में आज साफ रहेगा मौसम, चारधाम में माइनस में पहुंचा पारा; मसूरी-नैनीताल में ठंड

