Business Desk – भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गई। वैश्विक संकेतों, अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट में जारी जियो-पॉलिटिकल तनाव का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया।

हालांकि बाजार में गिरावट के बावजूद कई बड़े ब्रोकरेज हाउस जैसे Nomura, Jefferies, Nuvama, Citi, Emkay Global, CLSA और JM Financial ने 10 चुनिंदा शेयरों पर मजबूत भरोसा जताया है। इन कंपनियों में रियल एस्टेट, ऑटो, डिफेंस, फार्मा, एनर्जी और टेक सेक्टर के स्टॉक शामिल हैं। ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक इन शेयरों में अगले 12 महीनों में 8 प्रतिशत से लेकर 62 प्रतिशत तक रिटर्न मिल सकता है।
- Swiggy Ltd: 62% तक तेजी की उम्मीद
Jefferies ने Swiggy Ltd पर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 415 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा स्तर से इसमें करीब 62.6 प्रतिशत तेजी की संभावना जताई गई है।
ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की फूड डिलीवरी ग्रोथ पिछले 15 तिमाहियों के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। नए ग्राहकों की बढ़ोतरी, अफोर्डेबिलिटी पहल और प्रीमियम ऑफरिंग्स से बिजनेस को मजबूती मिली है। हालांकि क्विक कॉमर्स बिजनेस की प्रॉफिटेबिलिटी को लेकर चिंता बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार Q4FY26 में फूड डिलीवरी ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू में लगभग 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एडजस्टेड EBITDA मार्जिन बढ़कर 3.3 प्रतिशत पहुंच गया।
- Waaree Energies Ltd: 40% से ज्यादा रिटर्न का अनुमान
Emkay Global Financial Services ने Waaree Energies Ltd पर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 4,260 रुपए का टारगेट दिया है। मौजूदा कीमत 3,032 रुपए से इसमें करीब 40.5 प्रतिशत तेजी की संभावना है।
ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी अपनी मजबूत मार्केट लीडरशिप, बड़े स्केल और ग्लोबल सप्लाई चेन के कारण प्रतिस्पर्धियों से काफी आगे है।
- Hindustan Aeronautics Ltd: डिफेंस सेक्टर का मजबूत दांव
Nomura ने Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) पर ‘बाय’ रेटिंग बनाए रखते हुए 5,954 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा भाव 4,377 रुपए से इसमें करीब 36 प्रतिशत तेजी की संभावना जताई गई है।
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर मुनाफा और मजबूत बैलेंस शीट लंबे समय तक रेवेन्यू विजिबिलिटी देती है।
- ONGC: 32% तक बढ़ सकता है शेयर
CLSA ने Oil and Natural Gas Corporation Ltd (ONGC) पर ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग दी है और 405 रुपए का टारगेट तय किया है। मौजूदा कीमत 299.60 रुपए से इसमें लगभग 32.2 प्रतिशत की बढ़त की उम्मीद है।
ब्रोकरेज के मुताबिक सरकार द्वारा अपस्ट्रीम रॉयल्टी में कटौती कंपनी के लिए बड़ा पॉजिटिव कदम साबित हो सकती है।
- Tata Motors Passenger Vehicles: EBITDA में जोरदार उछाल
Nuvama ने Tata Motors Passenger Vehicles पर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 400 रुपए से बढ़ाकर 470 रुपए कर दिया है। मौजूदा स्तर 356.15 रुपए से इसमें करीब 32 प्रतिशत तेजी की संभावना जताई गई है।
ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी का घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिजनेस मजबूत प्रदर्शन कर रहा है और EBITDA 79 प्रतिशत बढ़कर 1,770 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जो अनुमान से बेहतर रहा।
- DLF Ltd: रियल एस्टेट सेक्टर में मजबूत भरोसा
Nuvama ने DLF Ltd पर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 722 रुपए का टारगेट दिया है। मौजूदा स्तर 566 रुपए से इसमें करीब 27.5 प्रतिशत तेजी की संभावना है।
ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की मजबूत कैश जनरेशन, बढ़ती रेंटल इनकम और बेहतर नेट कैश पोजिशन आने वाले समय में शेयर को सपोर्ट देंगी।
- NTPC Ltd: Citi ने बताया सेक्टर का टॉप पिक
Citi ने NTPC Ltd पर कवरेज शुरू करते हुए ‘बाय’ रेटिंग दी है और 485 रुपए का टारगेट तय किया है। इससे शेयर में करीब 22 प्रतिशत तेजी की संभावना जताई गई है।
ब्रोकरेज ने NTPC को सेक्टर का टॉप पिक बताया है। कंपनी थर्मल, रिन्यूएबल, स्टोरेज और न्यूक्लियर एनर्जी जैसे सभी बड़े क्षेत्रों में मजबूत स्थिति में है।
- Grasim Industries Ltd: डिविडेंड इनफ्लो से मिलेगा फायदा
Jefferies ने Grasim Industries Ltd पर ‘बाय’ रेटिंग बनाए रखते हुए 3,440 रुपए का टारगेट दिया है। हालिया कीमत 2,940 रुपए से इसमें लगभग 17 प्रतिशत की तेजी की संभावना है।
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी को डिविडेंड इनफ्लो में बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा, जिससे उसकी वित्तीय स्थिति और मजबूत होगी।
- Crompton Greaves Consumer Electricals Ltd: गर्मियों की डिमांड से फायदा
Nomura ने Crompton Greaves Consumer Electricals Ltd पर ‘बाय’ रेटिंग कायम रखते हुए टारगेट प्राइस 318 रुपए से बढ़ाकर 335 रुपए कर दिया है। मौजूदा बाजार भाव 302 रुपए से इसमें करीब 11 प्रतिशत तेजी की संभावना है।
ब्रोकरेज का मानना है कि गर्मियों में डिमांड मजबूत बनी हुई है और लो बेस का फायदा कंपनी को मिल सकता है।
- Cipla Ltd: फार्मा सेक्टर का भरोसेमंद शेयर
JM Financial ने Cipla Ltd की रेटिंग ‘एड’ से बढ़ाकर ‘बाय’ कर दी है। साथ ही टारगेट प्राइस 1,431 रुपए से बढ़ाकर 1,546 रुपए किया गया है। हालिया कीमत 1,428.70 रुपए से इसमें करीब 8 प्रतिशत तेजी की संभावना जताई गई है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की मजबूत फार्मा ग्रोथ और बेहतर प्रदर्शन आगे शेयर को सपोर्ट दे सकता है।

