जालंधर। शहर में ओवरलोड ट्रकों का कहर जारी है। प्रशासन द्वारा यातायात नियमों के बावजूद इन भारी वाहनों के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। ताजा मामला कालिया कॉलोनी का है, जहां एक ओवरलोड ट्रक ने बिजली के खंभे को टक्कर मारकर गिरा दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि सड़क से गुजरते हुए ट्रक पहले बिजली की तारों को तोड़ता है और फिर आगे बढ़ते हुए खंभे से टकरा जाता है। टक्कर के तुरंत बाद खंभा ट्रक पर गिर जाता है, जिससे तारों में शॉर्ट सर्किट होने लगता है और तेज चिंगारियां उठती हैं। आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
सीसीटीवी फुटेज में यह भी देखा गया कि जिस समय यह हादसा हुआ, उसी समय एक एक्टिवा सवार व्यक्ति ट्रक के पास से गुजर रहा था। वह बाल-बाल बच गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

लोगों में रोष, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
स्थानीय निवासियों का कहना है कि ओवरलोड ट्रकों की समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार बढ़ रहे हादसों के बावजूद प्रशासन मौन है।
इस हादसे के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। अब देखना होगा कि प्रशासन ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं।
- शंकरपुर दियारा में छापेमारी, हथियार और 39 कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार
- हाइवे, हादसा और हाहाकारः स्लीपर बस और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, बाकी यात्रियों का जो हाल हुआ…
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस के पीछे बिजेंद्र गुप्ता, बिहार से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
- Delhi Encounter: दिल्ली के नजफगढ़ में एनकाउंटर, 2 लाख के इनामी बदमाश समेत 2 शूटर गिरफ्तार
- CG Morning News : CM साय का आज सरगुजा और रायगढ़ दौरा… इंडो-नेपाल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत ओवरऑल चैंपियन… ‘सहयोग केंद्र’ में आज मंत्री श्याम बिहारी सुनेंगे समस्याएं… पढ़ें और भी खबरें
