शशांक द्विवेदी, खजुराहो। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी आज खजुराहो पहुंचे। अनंत बागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही वहां पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात करेंगे।

अनंत अंबानी शाम को खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे जहां सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उनका स्वागत किया। अनंत अंबानी यहां से सीधे बागेश्वर धाम गढ़ा के लिए रवाना हो गए। 

खजुराहो सांसद ने बताया कि अनंत अंबानी ने खजुराहो में उद्योग जगत के लिए कई संभावनाओं की बात कही। जल्द खजुराहो में उद्योग जगत में एक नई शुरुआत हो सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m