झज्जर। गुलिया खाप के चबूतरे पर रविवार को आकूपुर, फतेहपुर, सौंधी, निमाणा, लाडपुर, पाहसौर और खेड़ी जट्ट समेत सात गांवों की महापंचायत आयोजित हुई। पंचायत में समाज में बढ़ रही गुटबाजी, कुछ लोगों की कथित मनमानी और पूर्व में लिए गए फैसलों को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज की एकता बनाए रखने और सामूहिक निर्णयों को प्राथमिकता देने की बात कही।
पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि पूर्व प्रधान स्व. ब्रह्मानंद के निधन के बाद प्रधान चयन को लेकर विवाद पैदा हुआ था। इस दौरान समाज के कई बुजुर्गों और गणमान्य लोगों ने भाईचारा बनाए रखने और विवादों को समाप्त करने का आह्वान किया।
चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निमाणा गांव निवासी अनार सिंह ठेकेदार को प्रधान नियुक्त किया गया। इसके बाद स्व. छोटूराम की प्रतिमा पर उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया और सातों गांवों की ओर से समाज की एकता बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
गांववार मौजूद प्रमुख पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति
खेड़ी जट्ट गांव से:
प्रकाश, सुरेंद्र प्रधान, मंजीत पहलवान, देवेंद्र पंच, सुशील और रामबीर सरपंच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
लाडपुर गांव से:
पूर्व प्रधान इंदराज, पूर्व प्रधान ऋषि, कमल सिंह, मांगेराम, राजेश पहलवान, अनिल पहलवान, देवेंद्र पहलवान, उमेद सिंह, सतपाल, मंगल गुलिया, अरविंद कोच, प्रदीप अहलावत, देवेंद्र ठेकेदार, अनिल वकील व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पाहसौर गांव से:
सुरेंद्र प्रधान, भगत पाहसौर, मदन पूर्व प्रधान और संजय सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
सौंधी गांव से:
अशोक प्रधान, राजेश पुत्र शेर सिंह, रोशन लाल, नवल सिंह, पूर्व सदस्य नरेंद्र सिंह, विजेंद्र और रणबीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
निमाणा गांव से:
जीतराम हवेलदार, सतबीर नंबरदार, पवन सिंह, सुमित, विकास, परमेश, सुरेंद्र, दीपचंद, सतपाल पहलवान, दीपक, रमेश कुमार, धीरपाल और भरपूर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फतेहपुर गांव से:
सुखबीर मैजर, सतपाल सिंह, जयप्रकाश नंबरदार और महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
आकूपुर गांव से:
एडवोकेट महेंद्र सिंह गुलिया, एडवोकेट सतबीर गुलिया, राजकुमार, धर्मजीत गुलिया और दयाकिशन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि समाज के हित में सभी निर्णय सामूहिक सहमति से लिए जाएंगे और भाईचारे को मजबूत करने के लिए सातों गांव मिलकर कार्य करेंगे।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

