Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम (Markapur) जिले में सड़क हादसे में 10 लोगों जिंदा जलकर मौत (10 people burnt alive to death)हो गई। रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक हाईवा ने प्राइवेट बस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों गाड़िय़ों में आग लग गई। इसमें बस में सवार 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंदबाबू नायडू ने इस बस हादसे पर दुख जताया है। नायडू ने मार्कापुरम जिले के रायवरम के पास हुई इस सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात की और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने घायलों को दिए जा रहे चिकित्सा उपचार के बारे में भी जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। रायवरम के पास बस को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद वो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में अचनाक आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। हादसे में 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद हाईवा में भी आग लग गई। बताया जा रहा है कि हरिकृष्णा की निजी ट्रैवल बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इनमें से 10 की जलकर मौत हो गई। 12 अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं। वहीं, करीब 20 लोगों को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों पर काबू पाने से पहले ही वे पूरी तरह जलकर राख हो गए। पता चला है कि दुर्घटना में मरने वालों में ज्यादातर कनिगिरी और पामुर इलाकों के निवासी थे। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m