झारखंड के तमाड़ में अवैध प्रेम संबंधों के चलते भाभी गीता देवी ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी देवर शंकर नायक की जहर देकर हत्या कर डाली. देवर द्वारा दूसरी जगह शादी तय करने से नाराज भाभी ने चाय में जहर मिलाकर उसे मार डाला. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना तमाड़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव की है. पुलिस के अनुसार, मृतक शंकर नायक का अपनी चचेरी भाभी गीता देवी (35) के साथ पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

झारखंड में रांची (Ranchi) के तमाड़ इलाके में अवैध संबंधों का एक ऐसा अंत हुआ जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. एक महिला ने अपने प्रेमी देवर की शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर उसे मौत की नींद सुला दिया.

शंकर के माता-पिता की मृत्यु के बाद गीता ही उसके घर का कामकाज संभालती थी, इसी दौरान दोनों करीब आए. विवाद तब शुरू हुआ जब शंकर ने गीता से पीछा छुड़ाकर दूसरी जगह शादी करने का फैसला किया. जब गीता को इसकी भनक लगी, तो उसने अपने पति बलदेव मछुवा के साथ मिलकर शंकर को रास्ते से हटाने की साजिश रची. साजिश के तहत शंकर को चाय पीने के बहाने घर बुलाया गया और उसमें जहर मिला दिया गया. इलाज के दौरान जमशेदपुर के अस्पताल में शंकर ने दम तोड़ दिया.

मृतक के भाई सुकरा नायक की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर तफ्तीश शुरू की. बुंडू SDPO के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी भाभी गीता देवी और उसके पति बलदेव मछुवा को गिरफ्तार कर लिया है. शिकायत में उनकी नाबालिग बेटी का भी नाम शामिल है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m