चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति से एक बार फिर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें इस बार भाजपा को झटका लगा है. फाजिल्का से वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार सेठी मंगलवार को भाजपा छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल किया.
सेठी का पार्टी में स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूरे पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों और सोच पर भरोसा कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग की भलाई और तरक्की के लिए काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है और पूरे राज्य में लगातार अपना आधार मजबूत कर रही है. इस दौरान अनिल कुमार सेठी ने कहा कि वह आप की ईमानदार और विकास पर आधारित राजनीति और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व से बहुत प्रभावित हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि आप सरकार पंजाब और उसके लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है. आम आदमी पार्टी ने अनिल कुमार सेठी का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें संगठन में उचित सम्मान और जिम्मेदारी का भरोसा दिया.
एक साथ सात सांसदों ने छोड़ा था आप को
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा था जब एक साथ सात सांसदों ने आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे. यह निर्णय पार्टी को झटका देने वाला था, जिसकी आप नेताओं ने निंदा की थी. इस मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शिकायत भी की थी. वहीं आप का साथ छोड़ भाजपा में प्रवेश करने वाले राघव चड्ढा ने भी अपनी बात राष्ट्रपति के सामने रखी थी.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

