हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि गीता गोपाल संस्था पिछले कई वर्षों से जनहित में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि संस्था द्वारा पिछले कई वर्षो से जनहित के लिए कार्य किए जा रहे है वह काफी सराहनीय है और इसी कड़ी में आज यहां पर दो एम्बुलेंस लोगों को समर्पित की गई हैं, जिसकी लोगों को काफी मदद मिलेगी। इस संस्था द्वारा वृद्ध आश्रम भी बनाया जा रहा है लेकिन मेरी सोच इससे कुछ अलग है। मैं तो चाहता हूं कि हमे अपने बच्चों को ऐसे संस्कार देने चाहिए कि वे अपने वृद्ध मां बाप की आखिरी सांस तक उनकी सेवा करें।

अन्य शहरों में भी गीता गोपाल संस्था होनी चाहिए : अनिल विज
कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि गीता गोपाल संस्था जनता की समस्याओं को लेकर पूरी सजग है और लोगों की जो कठिनाई है उसे दूर करने का प्रयास कर रही हैं। मैं दिल की गहराई से इस संस्था को दुआएं देता हूं कि ये तरक्की करे और अपने इस कार्य को और विस्तार करके अधिक से अधिक लोगों की सेवा करें।
इनकी शाखाएं अन्य शहरों में भी खुले। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों व गलत कार्य करने वालों को यदि साकारात्मक काम की ओर लगाया जाए तो निस्देह वे ऐसे कुरूती से बाहर आ सकेंगे और साकारात्मक विचारों से जुडक़र अपने जीवन को जी सकेगें।
यह लोग मौजूद रहे
इस मौके पर एसडीएम कनिका गोयल, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद, गीता गोपाल संस्था से लक्की भाई जी, पार्षद शिवा काकरान, अनिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, प्रवेश शर्मा, विकास बहगल, भाजपा पदाधिकारी रवि सहगल, राजीव गुप्ता डिम्पल, बिजेन्द्र चौहान, सुर्दशन सहगल, बीएस बिंद्रा, रेनू चौहान, शशि लोगिया, मदन लाल शर्मा, पप्पू बहल, संजीव सोनी, श्याम सुन्दर अरोड़ा के साथ-साथ भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
- बंगाल की राजनीति में आखिर चल क्या रहा है? BJP-TMC में जारी शह-मात के खेल के बीच हुमायूं कबीर ने बेटे के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने का ऐलान किया
- 14 कोसी परिक्रमा से पहले अयोध्या में बुलडोजर एक्शन, नजूल जमीन के मकान ध्वस्त
- अपार्टमेंट में चोरों का तांडव, गैस कटर से ताला काटकर लाखों की चोरी, महाकाल दर्शन गए थे डॉक्टर परिवार
- अमेरिका में फंसे पति को निकालने का भरोसा, पत्नी से दुष्कर्म का आरोप; अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग
- महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी! फर्जी VIP पास थमाया, उज्जैन पहुंचने से पहले ट्रैवल एजेंट गायब



