अजय सैनी, भिवानी. कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी के 50वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर कांग्रेस की ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला ने उन्हें बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला ने अनिरुद्ध चौधरी के नेतृत्व की सराहना की और संगठन के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित किया।
उनके कुशल और ऊर्जावान नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को एक नई दिशा और अभूतपूर्व मजबूती मिली है। वे हमेशा हर कार्यकर्ता की बात को प्राथमिकता देते हैं और सबको साथ लेकर चलने का हुनर भी जानते हैं।
अनिरुद्ध चौधरी का राजनीतिक और सामाजिक अनुभव युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी आने वाले समय में जनता के हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।
- ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट ने समन जारी करने का दिया आदेश
- मैडम का सनसनीखेज आरोपः ‘साहब’ का पलटवार- घोटाले के खेल से पर्दा हटाने पर रचा जा रहा है ड्रामा
- यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का डंडा, कांग्रेस बोली- सरकार को डर क्या था?
- ‘बड़ा सिंगर कौन?’ बहस के बाद बवाल, हरियाणवी गायक मीता बरोदा समेत 4 गिरफ्तार
- शर्मनाक: बिहार में फीमेल डॉग के साथ दुष्कर्म, 6 बच्चों का पिता है आरोपी, साल भर से कर रहा गंदा काम

