शामली: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच में अब एक कथित धमकी भरे वीडियो ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक शख्स ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। इतना ही नहीं, वीडियो में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को भी जान से मारने की धमकी दिए जाने का दावा किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर ‘अंकित बालियान 005’ नाम से एक आईडी बनाई गई और इसी आईडी से कथित तौर पर यह वीडियो जारी किया गया। वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति अंकित को गालियां देता है और मासूम शर्मा को अगला निशाना बनाने की धमकी देता नजर आ रहा है।
वीडियो में शख्स कथित तौर पर कहता है कि “अंकित को मैंने मारा है… अब तेरा नंबर है।” इसके साथ ही वह मासूम शर्मा को भी जान से मारने की धमकी देता सुनाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ गया है।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वास्तव में अंकित की हत्या में शामिल है या यह केवल पुलिस को गुमराह करने की कोशिश है। पुलिस वीडियो की प्रामाणिकता, इसे जारी करने वाली आईडी और इसके पीछे मौजूद व्यक्ति की पहचान की जांच कर रही है।
इधर, अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग की। बैठक में हत्याकांड की जांच और अब तक सामने आए तथ्यों की समीक्षा की गई।
अंकित की हत्या के बाद सामने आए इस कथित वीडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो के पीछे कौन है और क्या इसका अंकित हत्याकांड से कोई वास्तविक संबंध है।
- मैदान में सजी थी जुए की महफिल, तभी आ धमकी पुलिस, घेराबंदी कर 9 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
- इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया
- 2 नाबालिग बहनें, 1 दरिंदा : आश्रम स्कूल में ‘गुड टच-बैड टच’ सेमिनार के दौरान बेनकाब हुआ आरोपी
- हाबडी हॉकी स्टेडियम मे रास्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य मे हॉकी मैच का आयोजन किया गया
- कमरछठ 2026: जानिए कब है हलषष्ठी? माताएं रखेंगी संतान के लिए निर्जला व्रत


