सेमीफाइनल में कनाडा के जोशुआ ओफोरो को हराया, अब गोल्ड जीतने का मौका
चंडीगढ़। Ankush Panghal Commonwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के मुक्केबाज अंकुश पांगल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है। पुरुषों के 80 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने कनाडा के जोशुआ ओफोरो को हराकर फाइनल में जगह बना ली।
फाइनल में पहुंचने के साथ ही अंकुश ने भारत के लिए कम से कम रजत पदक सुनिश्चित कर दिया है। अब उनकी नजर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम करने पर है।
हरियाणा में खुशी, गोल्ड की बढ़ी उम्मीद
अंकुश पांगल की इस शानदार जीत से हरियाणा में खुशी का माहौल है। खेलों में अपनी मजबूत पहचान रखने वाला हरियाणा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका है। प्रदेश के लोग अब फाइनल मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि अंकुश गोल्ड मेडल जीतकर देश और हरियाणा का नाम और ऊंचा करेंगे।
भारत के लिए बड़ी उपलब्धि
अंकुश का फाइनल में पहुंचना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनके बेहतरीन खेल और आत्मविश्वास ने यह साबित कर दिया कि भारतीय मुक्केबाज बड़े मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करने का माद्दा रखते हैं। अब सबकी नजर फाइनल पर है, जहां अंकुश पांगल से गोल्डन पंच की उम्मीद की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


