पंजाब में माघी मेला की तैयारिया जोरदार की जा रही है। जिले के बड़े इलाकों को मेला स्थल के लिए सजाया जा रहा है, इसका लिए अब पंजाब सरकार के परसोनल विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, माघी मेले को देखते हुए पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले छुट्टी की घोषणा की है। यह छुट्टी मंगलवार 14 जनवरी को मेले के अवसर पर रहेगी।
जारी आदेश के अनुसार श्री मुक्तसर साहिब के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों/निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय छुट्टी का ऐलान किया गया है। यह छुट्टिया केवल श्री मुक्तसर साहिब में लागू होंगी अन्य जिलों में इसका कोई भी असर नहीं होगा।
इस संबंध में सारी जानकारी और अधिसूचना की प्रतियां पंजाब राज्य के सारे मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्तीय आयुक्तों, प्रधान सचिवों और प्रशासनिक सचिवों की सूचना और कार्रवाई के लिए भेजी गई है। इसके अलावा यह सूचना समूह विभागों के प्रमुखों, मंडलायुक्तों, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार उपायुक्तों और उपमंडलधीशों को भी दे दी गई। मेले को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है इसके लिए वहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे जिससे किसी भी तरह की कोई विपरीत परिस्थिति ना निर्मित हो।

- चुनावी हार के बाद ट्रंप कैबिनेट में बदलाव की गरमाहट, रुबियो की जगह लेंगे सर्जियो गोर?
- युवती को अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी, ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पहुंची पुलिस के पास
- दामाद ने की मामा ससुर की हत्या: टंगिया मारकर उतारा मौत के घाट, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को खूंटे से बांधकर किया ऐसा काम
- खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए किसान से मांगी रिश्वत, 4 हजार लेते JE गिरफ्तार
- Delhi Health Alert: दिवाली से पहले अस्पताल हाई अलर्ट, बर्न इमरजेंसी विभागों में बेड रिजर्व
