बटाला. दिल्ली पुलिस ने बटाला के किला लाल सिंह थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमृतसर के गांव चन्नके निवासी 22 वर्षीय करनवीर सिंह के रूप में हुई है। करनवीर 12वीं पास है और उसने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया के जरिए विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के हैंडलर्स के संपर्क में था। उसे वारदात को अंजाम देने के बाद पैसे मिलते थे। यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के पास है।
करनवीर की गिरफ्तारी इंदौर से पकड़े गए एक अन्य आरोपी आकाशदीप सिंह से पूछताछ के बाद हुई। जांच में पता चला कि अप्रैल में हुए इस हमले में करनवीर ने हमलावरों के ठहरने का इंतजाम किया था। उसने अपने घर में दो हमलावरों को ठहराया था, जिन्होंने थाने पर ग्रेनेड हमला किया। जांच में यह भी सामने आया कि करनवीर बब्बर खालसा के नेटवर्क की मदद से पश्चिम एशिया भी गया था। उसने अपने भाई गुरसेवक को भी इस नेटवर्क से जोड़ा था, जिसे पहले ही इस साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

दिल्ली पुलिस ने खालिस्तानी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक विशेष ऑपरेशन सेल बनाया है, जो सोशल मीडिया के जरिए विदेश से संचालित होने वाली आतंकी साजिशों की निगरानी करेगा। डीसीपी स्पेशल सेल ने बताया कि करनवीर की गिरफ्तारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता है। पुलिस ने कहा, “हम आरोपी से पूछताछ कर इस नेटवर्क के अन्य लिंक्स और मॉड्यूल की गहराई तक जांच करेंगे।”
- ‘रंग-तरंग’ में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम, 1 से 3 सितंबर तक राजधानी में होगा आयोजन
- कानपुर में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल
- ‘पत्नी से दिन-रात बनाए संबंध, अश्लील तस्वीरें ली’, भाइयों से प्रताड़ित शख्स ने किया सुसाइड, मौत से पहले आरोपियों की फांसी की मांग
- विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार 2026: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा 10 श्रेणियों में अवॉर्ड, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन
- Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक में अलग-अलग विभागों में निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया


