पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कई कार्यवाही लगातार करते दिख रहा है, इस कड़ी में आज एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बी.डी.पी.ओ. को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्यवाही से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है, लेकिन इस एक्शन से भ्रष्टाचार में रोक लगेगी।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर के बी.डी.पी.ओ. द्वारा गांव पंचायत लोधीनंगल में प्रबंधक नाते लगभग 9 लाख रुपए के गबन सहित अन्य अनियमताओं संबंधी विधायक गुरदासपुर बरिन्द्र सिंह पाहड़ा द्वारा विधानसभा में मामला उठाने पर पंजाब सरकार ने आज उसे सस्पेंड कर दिया।

बताया जा रहा है कि गुरदासपुर में तैनात बी.डी.पी.ओ. बलजीत सिंह ने गांव लोधीनंगल पंचायत के प्रबंधक होने के नाते पंचायत में विकास कार्यो के नाम पर लगभग 9 लाख रुपए का गबन किया तथा इस गबन सिंह 23-6-2023 को संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल के बाद इस अधिकारी को आरोपी ठहरा कर इसके विरुद्ध कारवाई करने की सिफारिश की थी। परंतु उसके बावजूद आज तक इस अधिकारी के विरुद्ध कारवाई नहीं की गई।
- राजस्थान में सूखे की आशंका के बीच किसानों को कब मिलेगी राहत? किरोड़ी मीणा ने बताया पूरा प्लान
- Jharkhand Top News: हेमंत सोरेन ने सड़क निर्माण का लिया जायजा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- स्टेडियम की बदहाली को लेकर युवाओं का धरना: सिंथेटिक ट्रैक, पानी और गड्ढों को लेकर सीएमओ से बहस, हंगामे के बाद मिला आश्वासन
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के लिए बड़ी खुशखबरी: 3 साल बाद मानदेय में होने जा रहा बड़ा बदलाव! जानिए पूरी अपडेट
- Rajasthan Panchayat Election से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस धरने पर तो भाजपा 17 जिलों में टिकट तय करने में जुटी

