पंजाब के मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस कार्रवाई के तहत फरीदकोट के डीएसपी (DSP) राजनपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही डीएसपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, क्राइम अगेंस्ट वूमेन यूनिट के डीएसपी राजनपाल ने अपने खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार की शिकायत को रद्द करवाने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की थी। लेकिन ऐसा करके वह और भी गहरे फंस गया। उसने एसएसपी दफ्तर को रिश्वत देकर शिकायत खत्म करवाने की कोशिश की थी।

इसके बाद पंजाब पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। इसी नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। डीएसपी राजनपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।
- उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में खुलेगा नौकरी का रास्ता, मुख्य सचिव ने मांगा पूरा प्लान
- कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: इस नेता को 6 साल के लिए किया निष्कासित, अपनी ही पार्टी के विधायक को जूते मारने की कही थी बात
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी
- दिवाली-छठ पर 12 दिन चलेंगी अतिरिक्त बसें, चालक-परिचालकों को मिलेगी 4,800 रुपये तक प्रोत्साहन राशि
- ‘कभी कॉकरोच पार्टी, तो कभी गटर पार्टी!’ Gen-Z पर भड़के बिन्दू दारा सिंह, बोले- मोबाइल हमें चला रहा, देश की जड़ों से कट रही एक पूरी पीढ़ी

