पंजाब में अपराध ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है। कपूरथला में एक पेट्रोल पंप पर देर रात पेट्रोल भराने आए पेट्रोल पंप कर्मचारी पर तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में घायल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। फायरिंग का कारण अब तक समझ नहीं आया है लेकिन इस घटना दे दहशत का माहौल बना हुआ है।
यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसके आधार पर अब पुलिस तहकीकात कर रही है। खीरावाली के निकट एचपी पेट्रोल पंप पर देर रात तीन बाइक सवार बदमाश मुंह ढके हुए पहुंचे। पंप कर्मचारी की तरफ़ से पेट्रोल टैंक में गैस भरने के बाद उनमें बहस हो गई। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी कुलवंत सिंह आ गया।

एक बाइक सवार के पास दातर और दूसरे के पास पिस्टल थी। पिस्तौल से लैस आरोपियों ने कुलवंत सिंह पर गोलियां चला दीं और तीनों मौके से फरार हो गए। घायल कर्मचारी कुलवंत सिंह को उपचार के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया इसके बाद उसे लुधियाना लेकर गया जहां उसकी मौत हो गई।
- रायपुर के आसमान में आज वायु सेना के सारंग का दिखेगा शौर्य, अपने घरों की छतों से रोमांचक झलक देख पाएंगे लोग
- कांग्रेस की महारैली पर भाजपा नेताओं का कड़ा बयान, केंद्रीय मंत्री खटीक ने कहा- अस्थिरता और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश, वित्त मंत्री चौधरी ने कहा- किसी को भी अव्यवस्था पैदा करने का नहीं अधिकार…
- इंदौर में बीच सड़क पर भिड़ गईं महिलाएं: जमकर चले थप्पड़; वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
- महापर्व छठ: 92 गंगा घाटों और तालाबों पर सजेंगे अर्घ्य के स्थल, पटना में तीन चरणों में महासफाई अभियान
- थाने के अंदर जब्त वाहनों के पार्ट्स बेचने का वीडियो वायरल: पुलिस महकमे में हड़कंप, एएसपी ने मांगी रिपोर्ट

