पंजाब में भारी ठंडी पड़ रही है जिसके कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीते दिनों एक व्यक्ति की मौत हुई और अब एक अन्य मौत की खबर सामने आ रही है, जो जालंधर का रहने वाला था। अब तक 4 लोगों की ठंडी के कारण मौत हो चुकी है।
खबर है कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जिसके चलते शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है। फिलहाल 72 घंटे तक शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रहेगा। यदि 72 घंटे तक कोई नहीं आया तो पुलिस उक्त व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर देगी। लोगों से पूछताछ की जा रही है और व्यक्ति की पहचान कराई जाने की कोशिश की जा रही है।

ठंडी के कारण लगातार हो रही मौत
पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। शुरुआती जांच के मुताबिक मौत की वजह ठंड है। बता दे कि इससे पहले एक कैदी समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में से एक 50 साल के व्यक्ति का शव गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के नजदीक स्थित खंडा चौक से बरामद हुआ है। वहीं दूसरी मौत थाना पसियाणा अधीन पड़ते गांव ढकडब्बा में हुई है। पटियाला जेल के विचाराधीन कैदी की भी मौत हो गयी। वह ठंड के कारण बीमार होने पर 31 दिसंबर से राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती था।
- बिना ट्रांजिट रिमांड दूसरे राज्य से आरोपी को नहीं ला सकती पुलिस, हाईकोर्ट ने हिरासत को बताया गैरकानूनी
- 2027 के महासमर की बिसात: दिल्ली में उत्तराखंड BJP कोर ग्रुप की महाबैठक आज, नड्डा-संतोष देंगे जीत का गुरुमंत्र
- आखिर किस ‘मेहरबानी’ से अटका तबादला? 24 अप्रैल को आया था ट्रांसफर ऑर्डर, फिर भी क्यों रिलीव नहीं हुए रेहटी TI
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना जमीन के उपयोग पर नहीं लगाई जा सकती रोक
- “15 साल से साथ हैं…”, CM योगी से मुलाकात के बाद भावुक दिखे फ्लिपकार्ट CEO, बताया आगे का मास्टर प्लान


