पंजाब में गर्मी का कहर जारी है। लगातार बढ़ता पारा लोगों की चिंता बढ़ाते जा रहा है। गर्मी से मौत की खबरें भी समाने आने लगी हैं। अमृतसर में 33 साल के एक युवक की लू लगने से मौत हुई है। मृतक की पहचान अवतार सिंह के रूप में हुई है।
बता दे कि बीते दिन गुरसदपुर में भी एक व्यक्ति की इसके साथ ही 63 साल के एक व्यक्ति की जालंधर में मौत हुई है। इस दौरान अब तक पंजाब में भीषण गर्मी से 3 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से बच कर रहने की अपील कर रहा है। ऐसे में बाहर निकलना लोगों के लिए हानिकारक होगा।
18, 19 और 20 को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी कई जगहों पर तेज हीटवेव और कुछ जगहों पर रातें गर्म रहने की संभावना है। इसके साथ ही अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोगा, संगरूर, रूपनगर और पटियाला जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
- सावधान! बिहार के 12 जिलों में आज बरसेगी आफत, 4 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल
- बारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार को बारामती से निर्विरोध जिताएं, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की सभी दलों से अपील
- 05 April 2026 Panchang : बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- 05 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातक आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, जानिए अपना राशिफल …
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 5 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

