जालंधर। जालंधर में आज पुलिस और गैंगस्टर के बीच में मुठभेड़ हुई है। गैंगस्टर का नाम परमजीत सिंह पम्मा निवासी बिंजो बताया जा रहा है, जो होशियारपुर का रहने वाला है। उसके ऊपर कई अपराधिक मामले हैं जिसके कारण पुलिस लंबे समय से इसकी तहकीकात कर रही थी।
पुलिस जानकारी के अनुसर आरोपी गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा गैंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी के खिलाफ 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चारों तरफ से घेरा था पुलिस ने
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आदमपुर के गांव कालरा मोड़ के पास नाकाबंदी की थी। जैसे ही आरोपी को लगा कि उसे घेरा हुआ है तो पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से बोलेरा गाड़ी और उसमें नशा की चीजें और पिस्तौल मिली है।
- CG NEWS: तेज आंधी-तूफान से नेशनल हाईवे-353 पर गिरे तीन दर्जन से अधिक पेड़, यातायात हुआ बाधित, देखें VIDEO
- भाजपा की भ्रष्ट, जुमलाई, बेईमान सरकार निश्चित जाएगी, फिर… अखिलेश यादव का हमला, PDA के युवाओं को खास मैसेज देते हुए कही बड़ी बात
- EXCLUSIVE: ‘हनुमान जी महाराज, इंद्र देव को दंड दें…’, यहां बारिश-ओलावृष्टि पर वायरल हुआ अनोखा शिकायत पत्र
- IIM Raipur के 15वें दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर हुए शामिल, छात्रों से कहा- वैश्विक सोच के साथ अपने कौशल का करें उपयोग
- GT vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 211 रन का लक्ष्य, जुरेल-जायसवाल के अर्धशतक, रबाडा ने लिए 2 विकेट

