जालंधर। जालंधर में आज पुलिस और गैंगस्टर के बीच में मुठभेड़ हुई है। गैंगस्टर का नाम परमजीत सिंह पम्मा निवासी बिंजो बताया जा रहा है, जो होशियारपुर का रहने वाला है। उसके ऊपर कई अपराधिक मामले हैं जिसके कारण पुलिस लंबे समय से इसकी तहकीकात कर रही थी।
पुलिस जानकारी के अनुसर आरोपी गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा गैंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी के खिलाफ 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चारों तरफ से घेरा था पुलिस ने
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आदमपुर के गांव कालरा मोड़ के पास नाकाबंदी की थी। जैसे ही आरोपी को लगा कि उसे घेरा हुआ है तो पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से बोलेरा गाड़ी और उसमें नशा की चीजें और पिस्तौल मिली है।
- UNGA के मंच से जेलेंस्की का दावा, कहा- भारत समेत 47 देशों के नागरिकों को रूस जंग में मोहरे के तौर पर कर रहा इस्तेमाल
- यमुना एक्सप्रेसवे पर जिंदा जले 9 यात्री, स्लीपर AC बस में भीषण आग; खिड़की से कूदकर कई ने बचाई जान
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में आज भी छाए रहेंगे बादल, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा आज का मौसम ?
- बिहार में आज 38 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में ऑरेंज और यलो की चेतावनी
- जीवन सूक्त: विवाद का एक क्षण, क्षरित कर सकता है जीवन- संदीप अखिल


