चंडीगढ़ : पंजाब में मई महीने में अंत में एक और छुट्टी की घोषणा हो गई है। पंजाब सरकार ने 30 मई को राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। इस दिन राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। इसके साथ ही अन्य शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।
यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर घोषित की गई है। गुरु अर्जन देव जी सिख धर्म के 5वें गुरु थे, जिनकी शहादत ने सिखों को अत्याचारों का डटकर सामना करने, ईश्वर की इच्छा को स्वीकारने और धैर्य, संतोष व दृढ़ता से अपने अधिकारों की रक्षा करने की प्रेरणा दी।
कहा यह भी जाता है कि मुगल शासक जहांगीर ने उन्हें इस्लाम धर्म कबूल नहीं करवा सका और उसने वर्ष 1606 ईस्वी में उन्हें भयंकर यातनाएं देकर शहीद करवा दिया।
- पंजाब में OTS-2025 को आखिरी मौका: 31 मई तक बढ़ी डेडलाइन, नहीं भरा टैक्स तो होगी सख्त कार्रवाई
- Rajasthan News: रात के अंधेरे में पुलिस की बड़ी रेड, गौकशी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश… 140 किलो गोमांस के साथ 4 धरे गए; 18 अब भी फरार
- IPL Records: एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आज भी अटूट, टॉप-5 लिस्ट में क्रिस गेल का दबदबा
- बिहार में शराब यमराज बनकर ले रही जान, तस्करों को संरक्षण का आरोप-सुधाकर सिंह का सरकार पर निशाना
- बैसाखी: सिख नववर्ष और खालसा स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, इस तारीख को मनाएंगे पर्व…

