TMC के स्थापना दिवस का कार्यक्रम को लेकर दो छात्र संगठनों ने एक ही जगह पर आयोजन करने की इजाजत मांगी है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने पुलिस से 28 अगस्त को रैली करने की अनुमति मांगी थी. अनुमति नहीं मिलने पर बागी गुट ने हाईकोर्ट का रुख किया. इससे से पहले TMC ममता बनर्जी गुट ने इसी कार्यक्रम की इजाजत के लिए अदालत में याचिका दायर कर चुका है.

कोलकाता के मेयो रोड पर शहीद दिवस के बाद अब 28 अगस्त को तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) के स्थापना दिवस को लेकर तृणमूल के दोनों गुटों के बीच टकराव तेज होता दिख रहा है.

TMCP का स्थापना दिवस 28 अगस्त को है. मध्य कोलकाता के मेयो रोड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रत्येक साल इस मौके पर रैली आयोजित की जाती है. ऐसे में दोनों गुटों की ओर से एक ही स्थान के लिए अनुमति मांगी जाने से सियासी खींचतान बढ़ गयी है. लेकिन कोलकाता पुलिस ने किसी भी गुट को वहां सभा करने की अनुमति नहीं दी.

ममता गुट TMCP ने  कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने उस याचिका को स्वीकार कर लिया था और 19 अगस्त को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया था. वहीं, ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को हाई कोर्ट ने याचिका को अगले शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध किया गया है. हालांकि, अदालत ने इसे तत्काल सुनवाई के लिए स्वीकार नहीं किया.

ऐसे में अब नजर इस बात पर है कि अदालत दोनों गुटों को एक ही जगह कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देगी या फिर कोई अलग व्यवस्था सामने आती है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m