कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े बड़े दावों के बीच शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जिला अस्पताल मुरार में मरीज को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ, ऐसे में अटेंडर गोद में मरीज को उठाकर ले जाने मजबूर हुआ।
दरअसल सर्वसुविधा के दावे वाले जिला अस्पताल मुरार में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठने लगे है, कभी बिजली गुल होना तो कभी मरीज को स्ट्रेचर नसीब न होना। इन हालातों का खामियाजा मरीज और उनके अटेंडर्स को भुगतना पड़ रहा है, ऐसी ही एक तस्वीर देखने फिर मिली जहां मुरार जिला अस्पताल में महिला मरीज को स्ट्रेचर नहीं मिला।
MP में 1 मई से होगी डिजिटल जनगणना: पहले मकान फिर परिवार गिने जाएंगे, प्रक्रिया फरवरी तक पूरी होगी
करोड़ों के अस्पताल में सुविधाओं का अभाव
महिला मरीज चलने की स्थिति में नहीं थी, ऐसे में महिला मरीज का अटेंडर गोद में उठाकर एक वार्ड से दूसरे वार्ड में मरीज को लेकर घूमता रहा। करोड़ों रुपए की लागत से बने अस्पताल में महिला मरीज के लिए स्ट्रेचर की सुविधा तक उपलब्ध न हो पाना व्यवथाओ की पोल खोलता है।
MP में अगले दो दिन ठंड से मिलेगी राहत, तापमान 3-4 डिग्री चढ़ेगा; 13 फरवरी से फिर लौटेगी सर्दी

