जालंधर। पंजाब में लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। एक बार फिर से परीक्षा के माहौल के बीच जालंधर के स्कूल में धमकी भरे मेल आए हैं। जालंधर के 2 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी मिलने के बाद से स्कूल में खराब माहौल बन गया है। बच्चों में डर व्याप्त हो गया है। इसके पहले भी पंजाब के कई स्कूलों में ऐसी धमकी भरे मेल आए हैं, जिससे बच्चों के मानसिक स्थिति में अब विपरीत असर पड़ने लगा है वही परिजन भी डरे हुए हैं।
इस बार धमकी देने वालों ने APJ और Police DAV School को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जैसे ही इसका पता स्कूल मैनेजमैंट को चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत दोनों स्कूलों में पहुंच कर सर्चिंग शुरू कर दी।

पुलिस के साथ बम और डॉग स्कवॉयड टीमें भी स्कूल में नजर आईं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और अभी तक स्कूलों में कुछ भी मिला नहीं है लेकिन सभी के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है। बार बार मिल रहे ऐसे धमकी से पंजाब में स्कूलों का माहौल खराब हो रहा है।
- Jharkhand Weather Update: दिन में तेज धूप, सुबह-शाम हल्की ठंडक, 20 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
- MP Power Crisis: मध्य प्रदेश में बिजली संकट दूर करने के लिए सरकार ने उठाए कड़े कदम, 2 से 3 दिन में सामान्य होगी सप्लाई; जानें क्यों बढ़ी अचानक मांग
- CJP के तिरंगा मार्च में सिर्फ 11 लोगों को अनुमति, दिल्ली पुलिस की अपील- प्रदर्शन में न आएं
- ’23 को सारा गैस निकल जाएगा’, नीरज कुमार के ‘पुदीना’ वाले बयान पर अनंत सिंह का तगड़ा पलटवार
- जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आगः वार्डों में फैला धुआं, मासूम बच्चों को लेकर जान बचाकर भागे मरीज

