फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बड़ी बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) से शादी करने वाली हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा है. इस कपल ने जुलाई में न्यूयॉर्क में सगाई किया था और अक्टूबर में ‘गोर धना’ रस्म भी पूरी हो चुकी है. कपल की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, हालांकि अभी तक शादी की तारीख सार्वजनिक नहीं की गई है.

अपनी बेटी की शादी को लेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) भावुक हो गए हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) की एक फोटो शेयर करते हुए उनके लिए प्यारा सा कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा शादी से पहले मेरी बेटी और भी प्यारी लग रही है.

रोहन से ऐप पर मिली थीं अंशुला

बता दें कि अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- ‘हम एक ऐप पर मिले थे. मंगलवार को रात 1:15 बजे बातचीत शुरू हुई. हम उस सुबह 6 बजे तक बात करते रहे और किसी तरह, तभी ऐसा लगा कि किसी अहम चीज की शुरुआत हो गई है. 3 साल बाद उसने मुझे मेरे फेवरेट शहर में सेंट्रल पार्क में कैसल के सामने प्रपोज किया है. उसने भारत के समयानुसार ठीक 1:15 बजे प्रपोज किया है. उस वक्त लगा जैसे पूरी दुनिया थम गई हो… वो पल जादू भरा था. वो प्यार महसूस हुआ, जो आपको घर का एहसास कराता है.’

अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने कैप्शन में आगे लिखा- ‘मैं कभी ऐसी लड़की नहीं रही, जिसे परियों की कहानियों में यकीन हो. लेकिन उस दिन रोहन ठक्कर ने जो मुझे दिया, वो और भी बेहतरीन था. एकदम रियल और मैंने हां कह दिया. रो रही थी, हंस रही थी और कांप रही थी. क्या खुशी महसूस हो रही थी, मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती. साल 2022 से तुम साथ रहे हो. मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से सगाई कर ली है.’

कौन हैं रोहन ठक्कर?

बता दें कि अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) के बारे में तो सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) एक स्क्रिप्ट राइटर हैं. वो करण जौहर के धर्मेटिक एंटरटेनमेंट में बतौर राइटर फ्रीलांस काम करते हैं. UCLA से पढ़ाई की है और न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी से प्लेराइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में मास्टर डिग्री हासिल किया है.