Anta By-Election 2025: राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव का मुकाबला अब दिलचस्प हो गया है। सोमवार दोपहर 3 बजे नामांकन की समयसीमा खत्म होने तक कुल 21 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए पर्चा भरा। इन सभी ने मिलकर 32 नामांकन फार्म जमा किए हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच पारंपरिक टक्कर के बीच इस बार बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने समीकरण बिगाड़ दिए हैं।

BJP से मोरपाल सुमन, कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया
भाजपा ने इस बार बारां के वर्तमान प्रधान और जमीनी कार्यकर्ता मोरपाल सुमन पर दांव लगाया है। वहीं कांग्रेस ने अपने पुराने खिलाड़ी और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को दोबारा टिकट दिया है। लेकिन मुकाबले को उलझा दिया है दो बागियों ने पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल और युवा नेता नरेश मीणा ने।
बागियों की एंट्री से समीकरण उलटे
नरेश मीणा, जो कभी कांग्रेस से जुड़े थे, अब मीणा वोट बैंक और युवाओं पर असर डाल सकते हैं। दूसरी ओर, भाजपा के असंतुष्ट पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल एससी वर्ग और भाजपा के कोर वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं। दोनों ही बड़े दलों को अपने गणित नए सिरे से बनाना पड़ सकता है।
अब आगे क्या?
23 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 27 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसी शाम ये साफ हो जाएगा कि अंता की धरती पर आखिर किन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। मतदान 11 नवंबर को होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
अंता सीट का चुनावी गणित
अंता विधानसभा में कुल 2,27,563 मतदाता हैं जिनमें 1,16,405 पुरुष, 1,11,154 महिलाएं और 4 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। जिले में 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
पिछले नतीजे बताते हैं मुकाबले की कहानी
- 2023: भाजपा के कंवरलाल मीणा ने कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया को 5,861 वोटों से हराया।
- 2018: कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने भाजपा के प्रभुलाल सैनी को 34,063 वोटों से हराया।
- 2013: भाजपा के प्रभुलाल सैनी ने कांग्रेस के प्रमोद भया को 3,399 वोटों से हराया।
- 2008: कांग्रेस के प्रमोद कुमार ने भाजपा के रघुवीर सिंह कौशल को 29,668 वोटों से हराया।
पढ़ें ये खबरें
- PBKS vs SRH IPL 2026: डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत, ऑटो पर ट्रक पलटने से हुआ हादसा, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग
- चंडीगढ़ में 12 से 18 अप्रैल तक श्री राधा रस भागवत कथा, पुंडरीक महाराज देंगे आध्यात्मिक प्रवचन
- PBKS vs SRH IPL 2026: डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- पटना में पिंक बस की महिला कर्मी बुनियादी सुविधाओं को तरसीं, पत्र लिख बयां किया दर्द
