धौलेड़ा, महेंद्रगढ़। राजीव गांधी खेल स्टेडियम, धौलेड़ा में आयोजित अंतर नर्सरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता (प्रथम चरण) का समापन उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के वातावरण में सफलतापूर्वक हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न नर्सरियों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रोमांचक मुकाबलों के बाद घाटाशेर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि मेजबान धौलेड़ा नर्सरी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में कर्मपाल यादव (चेयरमैन, पंचायत समिति नांगल चौधरी), सरताज (AEO), महेंद्रगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल, महासचिव एवं भीम अवार्डी हनुमान यादव, कोषाध्यक्ष रामशरण, सहसचिव नरेश ढिल्लो, संतराम एवं मुकेश सहित जिले की सभी वॉलीबॉल नर्सरियों के कोच एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में कर्मपाल यादव ने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा धौलेड़ा नर्सरी को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन प्रदान करने की है।
कार्यक्रम के दौरान गांव के गणमान्य नागरिकों द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री देवेंद्र कुमार (सरपंच, धौलेड़ा), नरोत्तम यादव (डेलीगेट, धौलेड़ा), संदीप टोनी (समाजसेवी, धौलेड़ा), भीम सिंह, सतीश फौजी एवं सोनू इंजीनियर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, ग्रामीणों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन का संकल्प लिया। प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया तथा क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- NTA का नए ऑफिस का पता दिल्ली का मिंटो रोड, 39 CISF जवान सुरक्षा संभाल रहे, पेपर लीक के बाद बहुत बड़ा बदलाव
- Bihar Top News Today: बिहार में फिर से चुनाव की मांग, भाजपा में बड़ा फेरबदल, 3 दोस्तों की मौत
- भाजपा गरीबों को…अखिलेश यादव ने सरकार पर लोगों को बेघर करने का आरोप लगाते हुए साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कह गए सपा सुप्रीमो ?
- इंदौर को मिलेंगे तीन इंटरनेशनल 5 स्टार होटल: SR ग्रुप का मैरियट इंटरनेशनल के साथ एमओयू, होटल इंडस्ट्री में 1 हजार करोड़ का निवेश
- कुमारी सैलजा का जन्मदिन आज, चौधरी दलबीर सिंह की विरासत से संसद और राष्ट्रीय राजनीति तक ऐसा रहा सफर



