बटाला। पंजाब में लगातार आतंकी घटना सामने आ रही है। कई ऐसे संगठन है जो लगातार कई घटना की साजिश रच रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने बटाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य है। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान बटाला निवासी गुरलव सिंह उर्फ लव रंधावा के रूप में हुई है। उसके पास से कई हथियार मिले हैं।
आरोपी को जब पकड़ा गया तब उसके पास से दो पिस्तौल, 3 मैगजीन और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसे लेकर डी.जी.पी. गौरव यादव ने जानकारी दी है।

डी.जी.पी. ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेशी हैंडलर अमृत दालम के निर्देश पर काम कर रहा था और उसका आपराधिक रिकॉर्ड है। बटाला के सिविल लाइंस थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।
- पंप से निकला ही नहीं पानी ! नागपुर की फायर ब्रिगेड टीम की भारी फजीहत, नहीं बुझा पाई ई-स्कूटर में लगी आग
- किशनगंज के पश्चिमपाली में जलजमाव, नाले ऊंचे और सड़क बनी जलाशय, अनोखे अंदाज में समाजसेवी का विरोध
- मानसून सत्र में ‘गाली’ पर विवाद: राव नरेंद्र सिंह बोले- आरोपी विधायक पर चले विशेषाधिकार हनन का मामला
- नहीं रुक रहे हैं बेफिजूल के खर्चे, तो लाल कपड़े की पोटली से करें ये अचूक टोटका
- 27 आदिवासी बच्चों की मौत पर एक्शन! CMHO परेश उपलव हटाए गए, बालाघाट बंद का आह्वान



