लोकसभा से पारित होने के एक दिन बाद एंटी पेपर लीक बिल अब राजयसभा से भी पास हो गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में यह बिल पेश किया था. इस बिल के कुछ क्लॉज में विपक्षी सदस्य जॉन ब्रिटास, एए रहीम, हरीश बीरान, संतोष कुमार पी ने संशोधन के नोटिस किए थे, लेकिन वोटिंग के समय सदन में मौजूद नहीं थे. पी विल्सन और तिरुचि शिवा ने संशोधन प्रस्तावित किए, जो संशोधन में गिर गए. यह बिल राज्यसभा में ध्वनिमत से पास हो गया.

इस बिल के पारित हो जाने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार, 31 जुलाई को 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी.

जवाब से पहले विपक्ष का वॉकआउट, नड्डा बोले- इनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं

प्रमोद तिवारी ने कहा कि सभी विपक्षी सदस्यों ने एक ही बात उठाई. जुर्म की बात हुई, लाठियों की बात हुई. हमें उम्मीद थी कि चर्चा समाप्त होने के पहले गृह मंत्री सदन में आएंगे. विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री सदन में आओ, सदन में आओ नारे लगाते हुए वॉकआउट कर दिया.  इस पर नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है. आज इन्होंने अपनी करतूत से इसको चरितार्थ कर दिया है कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है. सत्तापक्ष ने सभी विषयों को सुना, लेकिन विपक्ष जवाब के समय वॉकआउट करके जा रहा है. यह व्यवहार गैरजिम्मेदाराना है. इनका लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है. पीएम मोदी की अगुवाई में सत्ताधारी पार्टी किसी भी विषय पर चर्चा के लिए हर समय तैयार है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m