न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिले की पसला ग्राम पंचायत की महिला सरपंच संतरी सिंह के साथ मारपीट किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के विरोध में और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सरपंच समर्थकों के साथ कोतवाली थाने में धरने पर बैठ गईं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद बिल और वाउचरों पर जबरन हस्ताक्षर कराने को लेकर उपजा था। जानकारी के मुताबिक पिछले 18 वर्षों से लगातार सरपंच पद की जिम्मेदारी संभाल रही संतरी सिंह के साथ कुछ लोगों ने विवाद किया और उन पर दबाव बनाया। इसी दौरान उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
थाने में हंगामा के बाद दर्ज हुई FIR
घटना से आक्रोशित सरपंच और उनके समर्थक न्याय की गुहार लगाने सीधे कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस द्वारा शुरुआती कार्रवाई में देरी होते देख, सरपंच और उनके समर्थक थाने परिसर में ही धरने पर बैठ गए। मामला गर्माने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत इस मामले में FIR दर्ज कर ली, जिसके बाद सभी लोग थाने से उठे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी जांच-पड़ताल में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

