जालंधर। मोहाली में जमीन के उपयोग में बदलाव की मंजूरियों और लेआउट बदलाव से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अनुराग वर्मा बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचे. इसके पहले भी उन्हें दफ्तर में बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे थे.
आज ED आॅफिस जाते समय उनके पास मामले से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फाइल साथ नजर आई. केंद्रीय जांच एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी उनसे मामले को लेकर पूछताछ कर रहे हैं.
आपको बता दें कि अनुराग वर्मा की पेशी की तारीख इससे पहले दो बार आगे बढ़ चुकी है. ED ने उन्हें सबसे पहले 31 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि, वह उस दिन एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे. उन्होंने मामले से संबंधित जरूरी दस्तावेज एकत्र करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था, जिसके बाद आज वह उपस्थित हुए.
- iQOO 15R पर Amazon Sale में बड़ी छूट, 7600mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर से लैस है फोन
- ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई: खेतों के बीच उगाया गया 24 करोड़ का गांजा जब्त; 4 गिरफ्तार
- अहमदाबाद: दिवाली से पहले मनपा का कड़ा रुख, नियमों की अनदेखी करने वाली मिठाई-नमकीन की चार इकाइयां सील
- मंदोदरी चौधरी अब रुद्र जाट के नाम से जानी जाएंगी, राजस्थान सरकार ने PTI को दी लिंग परिवर्तन को मंजूरी
- असली संसद में वॉकआउट, घर में मॉक पार्लियामेंट! अनिल विज ने कांग्रेस पर कसा तंज

