लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड को लेकर एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। उन्होंने इस घटना पर गहरी चिंता जताई और योगी सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह घटना समाज को झकझोर देने वाली

बसपा मुखिया मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यूपी के जिला मेरठ की सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरोड़ी की लगभग 17 वर्षीय बेटी एंव राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की बदमाशों द्वारा की गई हत्या की खबर अत्यंत दुःखद एंव चिंताजनक है। यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है।

READ MORE: ‘दोषियों को मिल रहा मंत्री का संरक्षण’, सपा नेत्री गार्गी पटेल के साथ हुई मारपीट मामले में भड़के मनोज सिंह काका, सरकार को दे डाली चेतावनी

दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें

मायावती ने आगे कहा कि सरकार इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।