इमरान खान, खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिहायशी इलाके में चल रहे जानवरों की चर्बी और खाल के अवैध व्यापार मामले के मुख्य आरोपी अनवर कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं शांति भंग करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति की भी गिरफ्तारी हुई है।
परदेसी पूरा क्षेत्र में फैला था अवैध नेटवर्क
शहर के परदेसी पूरा क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान बड़ी मात्रा में जानवरों की चर्बी, चमड़ा और स्लॉटर हाउस से निकला वेस्ट मटेरियल मौके से बरामद किया गया था।
2023 में ही खत्म हो गया था लाइसेंस
पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी के पास इस कारोबार को करने का जो लाइसेंस था, वह साल 2023 में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह अवैध रूप से रिहायशी इलाके में यह काम कर रहा था।
सैंपल की रिपोर्ट से होंगे और खुलासे
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मुख्य आरोपी के पास कारोबार करने के वैध दस्तावेज नहीं थे। साथ ही रहवासी क्षेत्र में वातावरण दूषित करने का भी आरोप है। अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मौके से सैंपल लिए गए है। जिनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद उपयुक्त धाराओं में भी केस दर्ज किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

