Dharm Desk- हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र माना जाता है. इस दिन किए गए व्रत, पूजा और कथा का फल कई गुना बढ़ जाता है. आज बुधवार को अपरा एकादशी का व्रत रखा जा रहा हैं. ऐसे में यदि इस शुभ दिन घर या प्रतिष्ठान में भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया जाए, तो इसे अत्यंत फल दायी कहां जाएगा. मान्यता है कि इस दिन कथा कराने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं. सुख-समृद्धि का आगमन होता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सत्यनारायण व्रत कथा भगवान विष्णु के सत्य स्वरूप की आराधना है. जिसका वर्णन स्कंदपुराण के रेवाखंड में मिलता है. यह कथा न केवल भक्ति का मार्ग दिखाती है, बल्कि जीवन में सत्य के महत्व को भी स्थापित करती हैं.

एकादशी के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा का विशेष महत्व
पंडितों के अनुसार, एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन सत्यनारायण कथा करने से व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है, साथ ही यह कथा व्यक्ति को संकल्प निभाने और प्रसाद का सम्मान करने का संदेश देती है. कथा में बताया गया है कि कथा का अनादर करने या प्रसाद का अपमान करने से जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं.
भगवान सत्यनारायण की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
आज अपरा एकादशी पर पूजा का संध्या 4:30 बजे से रात 8:00 बजे तक उत्तम माना जा रहा है. श्रद्धालु स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. घर के उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा प्रारंभ करें. चौकी पर भगवान विष्णु या सत्यनारायण की तस्वीर स्थापित कर विधिपूर्वक पूजन करें।
भगवान सत्यनारायण की पूजा में इन सामग्रियों का उपयोग जरूरी है
पूजा में केले के पत्ते, नारियल, पंचामृत, तुलसी, फल, फूल और मिष्ठान का विशेष महत्व होता है. ओम श्री सत्यनारायणाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ होता है. कथा श्रवण के बाद प्रसाद वितरण और अंत में चंद्रमा को अर्घ्य देना भी आवश्यक बताया गया है.
भगवान सत्यनारायण की कथा क्यों श्रवण करना चाहिए
सत्यनारायण कथा सुनने और कराने से व्यक्ति को यज्ञ के समान पुण्य फल प्राप्त होता हैं. इससे जीवन के संकट दूर होते हैं. परिवार में सुख-शांति आती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है. साथ ही यह कथा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

