Probiotic Foods ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिनमें गुड बैक्टीरिया (लाभदायक सूक्ष्मजीव) होते हैं. ये आंतों के माइक्रोबायोम को संतुलित रखते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है, इम्युनिटी मजबूत होती है और गैस-कब्ज जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं. ज्यादातर लोग दही को ही प्रोबायोटिक फूड के रूप में जानते है, लेकिन दही के अलावा भी कई ऐसे फूड हैं जो प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

दही
भारत में सबसे आम प्रोबायोटिक फूड. इसमें लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और आंतों को स्वस्थ रखते हैं.
छाछ
दही से बना हल्का और पचने में आसान पेय. इसमें भी अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और यह पेट को ठंडा रखने में मदद करता है.
इडली और डोसा
इनका बैटर फर्मेंटेशन (खमीर बनने) की प्रक्रिया से तैयार होता है, जिससे इनमें अच्छे बैक्टीरिया विकसित हो जाते हैं.
कांजी
काली गाजर या सरसों से बनने वाला पारंपरिक भारतीय फर्मेंटेड ड्रिंक. यह पेट और पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है.
अचार
कुछ पारंपरिक तरीके से बने अचार (जिनमें सिरका या ज्यादा प्रिजर्वेटिव न हो) में भी फायदेमंद बैक्टीरिया हो सकते हैं.
ढोकला
यह भी फर्मेंटेड बैटर से बनाया जाता है, इसलिए इसमें प्रोबायोटिक गुण पाए जाते हैं और यह पाचन के लिए हल्का होता है.
किमची
कोरियन फर्मेंटेड डिश जो पत्ता गोभी और मसालों से बनती है. यह प्रोबायोटिक्स का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है.
फायदे
- पाचन बेहतर बनता है.
- इम्युनिटी मजबूत होती है.
- गैस और कब्ज में राहत मिल सकती है.
- आंतों का माइक्रोबायोम संतुलित रहता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

