एसआर रघुवंशी, गुना। शहर के कैंट थाना में देर रात पारदी समाज की महिलाओं ने जमकर बवाल किया। पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने के सामने ही चक्काजाम कर दिया जिससे लगभग एक घंटे तक वहां जाम रहा। इस दौरान सड़क की दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। आम लोगों परेशानी हुई। समझाइश के बाद मामला किसी तरह शांत और यातायात बहाल हुआ।
आरोप- पुलिस ने निर्दोष लोगों को फंसाया
दरअसल गादेर घाटी लूट मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से हुई लूट की मोटरसाइकिल भी बरामद किया था। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने निर्दोष लोगों को फंसाया है।
नवजात शिशु को हवा में उछाल दिया
हंगामे के दौरान एक महिला ने अपने नवजात शिशु को हवा में उछाल दिया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। महिला पुलिस की मदद से प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी गई। करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल किया गया। पूरी घटना गुना के कैंट थाने के सामने की है।
ओबीसी 27% आरक्षण मामला: सुप्रीम कोर्ट में बचे 52 केस भी जबलपुर हाईकोर्ट ट्रांसफर, 2 अप्रैल को सुनवाई

