बठिंडा । सांसद कंगना रनौत के खिलाफ बुजुर्ग किसान महिला महिंदर कौर द्वारा दायर मानहानि मामले में अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तारीख निर्धारित की है. इसके साथ ही उनकी मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है. बताया जा रहा है कि कंगना का पासपोर्ट जप्त करने की मांग की जा रही है इसे लेकर वकील ने अपनी एक अलग तरह की दलील दी है उन्होंने आशंका जताई है कि अगर कंगना के पास पासपोर्ट रहा तो वह खुद को बचाने के लिए देश के बाहर जा सकती हैं.
आज हुई सुनवाई के दौरान कंगना रनौत वर्चुअल माध्यम से अदालत में पेश हुईं. इस दौरान महिंदर कौर के वकील की ओर से अदालत में एक महत्वपूर्ण अर्जी दायर की गई, जिसमें कंगना रनौत का पासपोर्ट जब्त करने की मांग की गई. वकील ने दलील दी कि आशंका है कि कंगना रनौत मामले से बचने के लिए देश से बाहर जा सकती हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.

कार्यवाही के दौरान महिंदर कौर की ओर से अतिरिक्त साक्ष्य के तौर पर दो गवाह अदालत में पेश किए गए. इनमें क्रांतिकारी किसान यूनियन के प्रधान सुरजीत सिंह फूल और एक अन्य किसान नेता शामिल थे. दोनों गवाहों ने अदालत में अपने बयान दर्ज करवाए.अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी.
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
