Dharm Desk – ज्योतिष शास्त्र में लव मैरिज के लिए कुंडली में राहु और शुक्र का बहुत विशेष महत्व है. ऐसा माना जाता है,कि जब कुंडली में राहु अच्छी स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति पारंपरिक बंधनों को तोड़कर अपनी पसंद से शादी करने का साहस जुटा पाता है. खासकर अंतरजातीय या अचानक होने वाली लव मैरिज में राहु की भूमिका बेहद जरूरी होती है. वहीं यदि राहु की स्थिति हों, तो रिश्तों में बाधाएं, परिवार का विरोध और शादी में विलंब जैसी परेशानी सामने आती हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राहु को खुश करके लव मैरिज में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सकता है. इसके लिए कुछ आसान और प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिन्हें रोजाना करने से अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं.

राहु को प्रसन्न करने के उपाय

  1. शनिवार के दिन काले तिल का दान करे.
  2. रोज सुबह नहाने के बाद राहु मंत्र ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः का 108 बार जाप करे.
  3. हर शनिवार को नीले या काले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.
  4. काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, इससे राहु दोष कम होता है.
  5. नारियल को बहते जल में या नदी में प्रवाहित करें.
  6. हर शनिवार को सरसों के तेल का दिया जलाएं.
  7. गरीबों और जरूरतमंदों को काले कलर के कपड़े दान करें.
  8. चांदी का एक सा छोटा टुकड़ा अपने पास रखना चाहिए.
  9. घर परिवार में शांति बनाए रखें और जितना हो सके झगड़ों से बचें ऐसा करने से राहु शांत रहता है.
  10. शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं.
  11. हर शनिवार को उड़द दाल का दान करे.

कर्म और अच्छा व्यवहार भी महत्वपूर्ण

इन उपायों को श्रद्धा और नियमितता के साथ करने से राहु का बुरा प्रभाव कम होने लगते हैं. इसके साथ ही शुक्र की स्थिति मजबूत होने पर प्रेम संबंधों में भी मधुरता आती है और शादी के योग और मजबूत हो जाते है, ग्रहों की अनुकूल स्थिति के साथ-साथ इंसान के कर्म और अच्छा व्यवहार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसलिए अच्छी सोच, फैमिली के प्रति सम्मान और रिश्तों में भरोसा बनाए रखना भी बहुत जरूरी होता हैं. जब राहु और शुक्र दोनों संतुलित होते हैं तो लव मैरिज में आने वाली समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं और जीवन में खुशियों आ जाती है.